CG News: सावन में श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा छत्तीसगढ़ से बाबाधाम के लिए चलेगी विशेष ट्रेन
CG News: सावन महीने में बाबा धाम जाने वाले रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने श्रद्धालुओं की सुविधा और बढ़ती भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेन चलाने का फैसला लिया है, रेलवे द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस इत 29 अगस्त 2026 तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी, यह ट्रेन इतवारी से सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर रवाना होगी और गोंदिया डोंगरगढ़ राजनांदगांव दुर्ग रायपुरवारी से मधुपुर के बीच श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा, जिससे छत्तीसगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को फायदा मिलेगा.
बाबाधाम जाने के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 08895 और 08896 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मधुपुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में 5-5 फेरे लगाएगी, इस ट्रेन के शुरू होने से रायपुर दुर्ग और अन्य प्रमुख शहरों के श्रद्धालुओं को बाबा धाम पहुंचने में आसानी होगी, यह विशेष ट्रेन सावन मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चलाई जा रही है.

1 अगस्त से शुरू होगी स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 08895 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मधुपुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन 1 अगस्त 2026 से 29 अगस्त 2026 तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी, यह ट्रेन इतवारी से सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर रवाना होगी और गोंदिया डोंगरगढ़ राजनांदगांव दुर्ग रायपुर सहित कई प्रमुख स्टेशनों से होते हुए अगले दिन सुबह 6 बजे मधुपुर पहुंचेगी.
छत्तीसगढ़ के इन स्टेशनों पर मिलेगा ठहराव
इस स्पेशल ट्रेन का ठहराव छत्तीसगढ़ के कई महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों पर रहेगा, जिसमें दुर्ग रायपुर भाटापारा बिलासपुर चांपा रायगढ़ सहित अन्य स्टेशन शामिल हैं, इससे प्रदेश के अलग अलग क्षेत्रों से बाबा धाम जाने वाले यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी.
2 अगस्त से शुरू होगी वापसी सेवा
वापसी के लिए गाड़ी संख्या 08896 मधुपुर नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी साप्ताहिक विशेष ट्रेन 2 अगस्त 2026 से 30 अगस्त 2026 तक प्रत्येक रविवार को चलेगी, यह ट्रेन मधुपुर से सुबह 9 बजे रवाना होकर निर्धारित स्टेशनों से होते हुए अगले दिन सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पहुंचेगी.
श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी सुविधा
रेलवे के इस फैसले से सावन में बाबा धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलने की उम्मीद है, विशेष ट्रेन के संचालन से भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी और यात्रियों को आरामदायक सफर की सुविधा मिल सकेगी.




