July 14, 2026 9:02 pm

Explore

Search

La Ruée vers la Richesse au i24Slots Casino: l'Expérience de Jeu Ultime sur le code promo i24Slots paiement rapide

Lorsque vous pénétrez dans l'univers captivant du sur le net i24Slots vip, vous serez immergé dans une atmosphère d'excitation et de chance. Les machines à sous innovantes et les jeux de table classiques vous offriront une expérience de jeu inégalée. Chaque tour de roue, chaque carte distribuée vous rapprochera un peu plus de la richesse tant convoitée. Au sur le net i24Slots vip, la promesse de gros gains et d'adrénaline est palpable à chaque instant.

La variété des jeux disponibles sur le avis i24Slots voir le réglement est impressionnante. Des machines à sous thématiques aux jackpots progressifs en passant par le blackjack et la roulette, il y en a pour tous les goûts et tous les niveaux de joueurs. Que vous soyez novice ou joueur aguerri, le i24Slots Casino saura vous séduire par sa diversité et sa convivialité. Chaque partie jouée est une chance de décrocher le gros lot et de vivre une aventure palpitante.

Les graphismes époustouflants et les effets sonores immersifs du i24Slots Site Web vous transportent dans un monde de luxe et de glamour. Chaque détail a été pensé pour offrir une expérience de jeu ultime où le divertissement est roi. Laissez-vous emporter par la magie des jeux proposés et vivez des moments intenses en quête de richesse et de succès. Sur le révision i24Slots mobile, la fortune n'attend que vous pour être conquise.

ताजा खबर
जीवन शैली
khabarconnection.com(R.O.No.: 13910/143)
Advertisement Carousel

Jashpur News: जशपुर बना छत्तीसगढ़ का नया पर्यटन केंद्र, प्राकृतिक सुंदरता और आदिवासी संस्कृति का अनोखा संगम

Jashpur News: जशपुर बना छत्तीसगढ़ का नया पर्यटन केंद्र, प्राकृतिक सुंदरता और आदिवासी संस्कृति का अनोखा संगम
Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

Jashpur News: जशपुर बना छत्तीसगढ़ का नया पर्यटन केंद्र, प्राकृतिक सुंदरता और आदिवासी संस्कृति का अनोखा संगम

Jashpur News: छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश के पर्यटन स्थलों को नई पहचान दिलाने का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है, इसी कड़ी में जशपुर जिला अपनी प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध आदिवासी संस्कृति और अनोखे पर्यटन स्थलों के कारण छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में उभर रहा है.
हरी-भरी पहाड़ियां, घने साल के जंगल, खूबसूरत झरने, साफ नदी-नाले और शांत वातावरण जशपुर को प्रकृति प्रेमियों के लिए खास बनाते हैं, महानगरों की भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर सुकून के पल बिताने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक अब जशपुर का रुख कर रहे हैं.

पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा जशपुर

जशपुर में प्रकृति और आस्था का अद्भुत मेल

जशपुर जिले में प्रकृति, रोमांच, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत का अनोखा संगम देखने को मिलता है, यहां मौजूद पर्यटन स्थल हर साल हजारों पर्यटकों को आकर्षित करते हैं, बारिश के मौसम में इन स्थानों की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है.

प्राकृतिक वादियां, झरने और शांत वातावरण पर्यटकों को कर रहे आकर्षित

रानीदाह जलप्रपात बना पर्यटकों की पहली पसंद

जशपुर मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित रानीदाह जलप्रपात अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है, हरी-भरी पहाड़ियों और घने जंगलों के बीच बहता यह झरना बारिश के समय बेहद आकर्षक दिखाई देता है, यहां पर्यटक पिकनिक मनाने और प्रकृति के करीब समय बिताने पहुंचते हैं.

प्राकृतिक वादियां, झरने और शांत वातावरण पर्यटकों को कर रहे आकर्षित

कैलाश गुफा में आस्था और प्राकृतिक सौंदर्य

बगीचा विकासखंड में स्थित कैलाश गुफा घने जंगलों के बीच बनी एक अद्भुत प्राकृतिक गुफा है, यहां भगवान शिव का मंदिर और संत गहिरा गुरु का आश्रम भी स्थित है, यह स्थान धार्मिक आस्था के साथ-साथ प्राकृतिक शांति का अनुभव कराता है, बगीचा क्षेत्र का राजपुरी जलप्रपात अपनी मनमोहक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है, यहां पहुंचकर पर्यटक पहाड़ों, हरियाली और झरने के बीच यादगार अनुभव महसूस करते हैं.

प्राकृतिक वादियां, झरने और शांत वातावरण पर्यटकों को कर रहे आकर्षित

मयाली नेचर कैम्प में रोमांच का आनंद

कुनकुरी विकासखंड स्थित मयाली नेचर कैम्प एडवेंचर पसंद करने वाले पर्यटकों के लिए खास आकर्षण है, यहां बोटिंग सहित कई प्राकृतिक गतिविधियों का आनंद लिया जा सकता है, शांत वातावरण और खूबसूरत नजारे इसे परिवार और युवाओं के लिए पसंदीदा जगह बनाते हैं.

प्राकृतिक वादियां, झरने और शांत वातावरण पर्यटकों को कर रहे आकर्षित

मधेश्वर पहाड़, प्राकृतिक शिवलिंग का अद्भुत स्वरूप

कुनकुरी क्षेत्र में स्थित मधेश्वर पहाड़ अपनी अनोखी प्राकृतिक संरचना के लिए प्रसिद्ध है, यह विशाल पर्वत शिवलिंग के आकार का दिखाई देता है, जिसे विश्व के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग के रूप में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है, यह स्थान धार्मिक आस्था और प्राकृतिक आश्चर्य का अनोखा उदाहरण है.

प्राकृतिक वादियां, झरने और शांत वातावरण पर्यटकों को कर रहे आकर्षित

कोतेबिरा और खुड़िया रानी गुफा भी हैं खास आकर्षण

फरसाबहार विकासखंड में ईब नदी के किनारे स्थित कोतेबिरा अपनी विशाल प्राकृतिक चट्टानों, शांत वातावरण और खूबसूरत पहाड़ी श्रृंखलाओं के लिए प्रसिद्ध है, वहीं बगीचा विकासखंड की खुड़िया रानी गुफा ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व का स्थल है, जहां प्रकृति और इतिहास का अनोखा मेल देखने को मिलता है.

प्राकृतिक वादियां, झरने और शांत वातावरण पर्यटकों को कर रहे आकर्षित

पर्यटकों के लिए बेहतर हो रही सुविधाएं

जशपुर सड़क मार्ग से छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है, पर्यटक रांची और झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन के जरिए भी यहां पहुंच सकते हैं, वहीं रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट और झारसुगुड़ा एयरपोर्ट से करीब तीन घंटे की सड़क यात्रा के बाद जशपुर पहुंचा जा सकता है, रायगढ़, सरगुजा और बिलासपुर से भी सड़क मार्ग के जरिए जशपुर तक आसानी से पहुंचा जा सकता है.

ग्रामीण पर्यटन से बढ़ रहे रोजगार के अवसर

जशपुर में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पांच होमस्टे स्थापित किए गए हैं, स्थानीय ग्रामीणों को होमस्टे संचालन, पर्यटकों की सेवा और आतिथ्य प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया है, इससे ग्रामीणों की आय बढ़ रही है और रोजगार के नए अवसर भी तैयार हो रहे हैं.
जिला प्रशासन ने केरे गांव को एक आकर्षक ग्रामीण पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, इससे पर्यटकों को स्थानीय संस्कृति, परंपराओं और ग्रामीण जीवन शैली को करीब से जानने का अवसर मिल रहा है.

छत्तीसगढ़ के पर्यटन नक्शे पर चमक रहा जशपुर

प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक आस्था, रोमांच और आदिवासी संस्कृति को समेटे जशपुर अब छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर अपनी अलग पहचान बना रहा है, यहां आने वाला हर पर्यटक जंगलों की हरियाली, झरनों की सुंदरता और स्थानीय संस्कृति का अनुभव लेकर लौटता है, जशपुर सिर्फ एक पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि प्रकृति और संस्कृति के बीच एक ऐसा सफर है, जहां हर कदम पर नया अनुभव और हर नजारे में छत्तीसगढ़ की खूबसूरत विरासत दिखाई देती है.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण की नई तस्वीर, संपत्ति पंजीयन में 45% की बड़ी बढ़ोतरी

विज्ञापन
तकनीकी
क्रिकेट लाइव स्कोर
वोटिंग पोल
[democracy id="2"]