CG News: रायपुर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर वन मंत्री केदार कश्यप ने दी श्रद्धांजलि
CG News: रायपुर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया. वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने शारदा चौक स्थित डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी.

राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया याद
इस अवसर पर मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन देशभक्ति, राष्ट्र सेवा और राष्ट्रीय एकता के प्रति समर्पण का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि उनके विचार आज भी समाज और विशेष रूप से युवाओं को राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं, कार्यक्रम के दौरान डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण और जनसेवा में योगदान को याद किया गया. वक्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने और देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया.
जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में रायपुर उत्तर विधानसभा के विधायक पुरंदर मिश्रा, रमेश सिंह ठाकुर, छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे. सभी ने डॉ. मुखर्जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके आदर्शों का अनुसरण करने का संकल्प लिया.

