CG News: छत्तीसगढ़ की कला और रंगमंच को राष्ट्रीय पहचान, मिला प्रतिष्ठित ‘उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार-2025’
CG News: छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति और रंगमंच को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है, जहां प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकार डॉ. आनंद कुमार पांडेय और घनश्याम साहू को संगीत नाटक अकादमी की ओर से प्रतिष्ठित ‘उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार-2025’ से सम्मानित किया गया है.

नई दिल्ली में भव्य सम्मान समारोह
नई दिल्ली में आयोजित विशेष समारोह के दौरान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दोनों छत्तीसगढ़ी कलाकारों को यह सम्मान प्रदान किया, जिसमें संगीत, नृत्य और नाटक के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वर्ष 2024 और 2025 के देश भर के 106 युवा कलाकारों को नवाजा गया.
सांस्कृतिक विरासत और विकास पर जोर
समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि विकसित भारत का सपना केवल बुनियादी ढांचे से पूरा नहीं हो सकता, बल्कि इसमें पीढ़ी-दर-पीढ़ी कला और संस्कृति को संरक्षित करने वाले कलाकारों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है, इस गौरवशाली उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर दोनों कलाकारों को हार्दिक बधाई दी और इसे पूरे छत्तीसगढ़ राज्य के लिए अत्यंत गर्व का क्षण बताया है.

