CG News: इन्फ्लुएंसर मीट से छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक पहचान, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पहुंचेगा प्रदेश का वैभव
CG News: छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ टूरिज़्म बोर्ड द्वारा 26 से 30 जून 2026 तक पाँच दिवसीय “इन्फ्लुएंसर मीट एवं फेम टूर” का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य सोशल मीडिया के जरिए प्रदेश के पर्यटन स्थलों को व्यापक स्तर पर प्रचारित करना है।
इन्फ्लुएंसर्स कर रहे प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण
इस टूर के दौरान चयनित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स मैनपाट, सतरेंगा और रामगढ़ महोत्सव जैसे प्रमुख स्थलों का भ्रमण कर रहे हैं। वे यहां की प्राकृतिक सुंदरता, जनजातीय संस्कृति और स्थानीय परंपराओं का अनुभव कर डिजिटल कंटेंट तैयार कर रहे हैं, जिसे करोड़ों दर्शकों तक पहुंचाया जाएगा।
मैनपाट, सतरेंगा और रामगढ़ की खासियत
मैनपाट अपनी हरी-भरी वादियों, झरनों और तिब्बती संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। सतरेंगा इको-टूरिज्म का उभरता हुआ केंद्र बन रहा है, जबकि रामगढ़ महोत्सव छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को प्रदर्शित करता है, इन्फ्लुएंसर्स द्वारा तैयार किया जा रहा फोटो, वीडियो और रचनात्मक कंटेंट विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया जाएगा। इससे छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों की पहुंच राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी बढ़ेगी।
पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
इस पहल से राज्य में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही स्थानीय युवाओं, हस्तशिल्प, लोककला और ग्रामीण पर्यटन से जुड़े लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे, पर्यटन विभाग के अनुसार डिजिटल माध्यम आज पर्यटन प्रचार का सबसे प्रभावी साधन बन चुका है। ऐसे अभियानों से छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में स्थापित करने में मदद मिलेगी।

