CG News: मुख्यमंत्री साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 135वीं कड़ी, जनभागीदारी और नवाचार को बताया विकास की ताकत
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 135वीं कड़ी सुनी। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को जनता और नेतृत्व के बीच संवाद का प्रभावी मंच बताया।
जनभागीदारी को मिलती है नई दिशा
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच और जनभागीदारी को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम बन चुका है। इसके जरिए देशभर में हो रहे नवाचार और प्रेरणादायक कार्यों को पहचान मिलती है, उन्होंने कहा कि कई अवसरों पर ‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के नवाचारों और उपलब्धियों का जिक्र किया गया है, जो प्रदेश के लिए गर्व की बात है। इससे स्थानीय स्तर पर बेहतर कार्य करने वालों को नई प्रेरणा मिलती है।

पर्यावरण संरक्षण का संदेश
कार्यक्रम में आगामी गणेशोत्सव के संदर्भ में पर्यावरण संरक्षण का विषय प्रमुख रहा। मिट्टी से बनी पर्यावरण अनुकूल प्रतिमाओं के उपयोग को बढ़ावा देने और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया, मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्षा जल की प्रत्येक बूंद का संरक्षण समय की आवश्यकता है। जल संचयन को जनभागीदारी से जोड़कर व्यापक अभियान का रूप देने की जरूरत है ताकि भविष्य की चुनौतियों का सामना किया जा सके।
सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर चर्चा
कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। आम नागरिकों को सुरक्षा कवच प्रदान करने वाली योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया गया, मुख्यमंत्री ने कहा कि वैज्ञानिक सोच और जागरूकता समाज को आगे बढ़ाने के महत्वपूर्ण आधार हैं। अंधविश्वासों से दूर रहकर ज्ञान और तर्क के आधार पर समाज को सशक्त बनाने की दिशा में काम किया जाना चाहिए।
खेल, संस्कृति और नवाचार के प्रेरक उदाहरण
कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों में खेल, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक संरक्षण से जुड़े अनेक प्रेरक उदाहरणों का उल्लेख किया गया। इन पहलों को समाज में सकारात्मक परिवर्तन की मिसाल बताया गया, मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ विकसित भारत के लक्ष्य को नई ऊर्जा देने वाला कार्यक्रम है। यह नागरिकों को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रेरणा देता है।
