CG News: छत्तीसगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 16 जून से ही प्रारंभ, 1 जुलाई की सूचना को विभाग ने बताया भ्रामक
CG News: लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ ने स्पष्ट किया है कि राज्य की सभी शासकीय एवं अशासकीय शालाओं में शैक्षणिक सत्र 2026-27 का विधिवत संचालन 16 जून 2026 (मंगलवार) से ही प्रारंभ होगा।

1 जुलाई की सूचना पूरी तरह भ्रामक
विभाग ने सोशल मीडिया पर प्रसारित उस सूचना को पूरी तरह असत्य, भ्रामक और फर्जी बताया है, जिसमें कहा जा रहा था कि शैक्षणिक सत्र 1 जुलाई 2026 से शुरू होगा। विभाग ने इस प्रकार की अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील की है।
आधिकारिक आदेश की पुष्टि
संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा 12 जून 2026 को जारी पत्र के अनुसार शैक्षणिक सत्र की आधिकारिक शुरुआत 16 जून 2026 से ही निर्धारित है। सभी विद्यालयों को इसी तिथि से नियमित संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
आम नागरिकों से अपील
विभाग ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और आम नागरिकों से आग्रह किया है कि वे केवल शासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें और सोशल मीडिया पर फैल रही अपुष्ट जानकारी से सावधान रहें।

