CG News: भीषण गर्मी में पेयजल व्यवस्था को लेकर PHE विभाग की बड़ी तैयारी
CG News: लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा भीषण गर्मी के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति को निर्बाध बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
दूरस्थ गांवों तक सक्रिय टीमें
विभाग की तकनीकी टीमें और हैंडपंप मैकेनिक दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों में खराब हैंडपंपों व पाइपलाइन की समस्याओं का तुरंत समाधान कर रहे हैं, जल जीवन मिशन के तहत संचालित योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि हर घर तक स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।
जल संरक्षण पर जोर
ग्रामीणों को पानी के सही उपयोग और संरक्षण के लिए जागरूक किया जा रहा है, साथ ही नल बंद रखने और जल बचाने की अपील की जा रही है, ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों के सहयोग से योजनाओं के संचालन और रखरखाव को मजबूत किया जा रहा है ताकि पेयजल व्यवस्था लंबे समय तक सुचारू बनी रहे।



