CG News: माउंट एवरेस्ट विजेता अमिता श्रीवास के स्वास्थ्य को लेकर राज्य सरकार सक्रिय, CM साय ने दिए निर्देश
CG News: अमिता श्रीवास ने 22 मई 2026 को विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (8848 मीटर) पर तिरंगा फहराकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। यह उपलब्धि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय बनी।

समिट के बाद बिगड़ी तबीयत
एवरेस्ट फतह के बाद बेस कैंप लौटते समय अत्यधिक ठंड, ऑक्सीजन की कमी और हाई एल्टीट्यूड इफेक्ट के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर काठमांडू के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
मुख्यमंत्री का त्वरित संज्ञान
सीएम विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि अमिता को हरसंभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाए और परिवार से लगातार संपर्क रखा जाए।
राज्य सरकार की मदद का आश्वासन
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अमिता और उनके परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। बेहतर इलाज के लिए लगातार समन्वय किया जा रहा है ताकि उन्हें जल्द स्वस्थ किया जा सके, अमिता श्रीवास की यह उपलब्धि और उनका साहस छत्तीसगढ़ के हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है, जो कठिन परिस्थितियों में भी बड़े लक्ष्य हासिल करने का हौसला देती है।


