CG News: नारायणपुर में PWD समीक्षा बैठक, निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर
CG News: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने सड़क, पुल और राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान विभागीय अधिकारियों और ठेकेदारों के साथ बैठक भी आयोजित की गई।
अधिकारियों की मौजूदगी में बैठक
बैठक में कलेक्टर नम्रता जैन, प्रमुख अभियंता वी.के. भतपहरी, राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग के मुख्य अभियंता ज्ञानेश्वर कश्यप और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सभी से चल रहे कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई।
गुणवत्ता और समय-सीमा पर जोर
सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरे किए जाएं। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, बैठक के बाद सचिव ने कोंडागांव से नारायणपुर होते हुए महाराष्ट्र सीमा तक बन रहे NH-130D का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण एजेंसी को कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए ताकि लोगों को जल्द सुविधा मिल सके।
दुर्गम गांवों को जोड़ने की योजना
सचिव ने कहा कि पहुंचविहीन गांवों में बारहमासी सड़क और पुलों के प्रस्ताव तैयार कर जल्द शासन को भेजे जाएं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकेगी, बैठक में सड़क और पुल निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण और वन अनुमति से जुड़े मामलों की भी समीक्षा की गई। साथ ही ठेकेदारों के भुगतान और कार्य प्रगति की जानकारी ली गई।




