CG News: नवा रायपुर में एआई प्रशिक्षण सम्पन्न, 100 से अधिक अधिकारियों ने सीखी डिजिटल दक्षता
CG News: नवा रायपुर स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) में सुशासन एवं अभिसरण विभाग द्वारा “डिजिटल उत्पादकता एवं एआई एकीकरण” विषय पर एक दिवसीय चरणबद्ध प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इसका उद्देश्य शासकीय कार्यों में तकनीक आधारित दक्षता को बढ़ाना था।
100 से अधिक अधिकारियों की सहभागिता
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सामान्य प्रशासन विभाग के 100 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में डिजिटल टूल्स और एआई आधारित कार्यप्रणाली के उपयोग पर विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशासनिक कार्यों में एआई की उपयोगिता
आईआईआईटी के निदेशक डॉ. ओ.पी. व्यास ने विभिन्न सत्रों में जनरेटिव एआई, उसकी संभावनाओं और सीमाओं पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एआई प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी और तेज बनाने में सहायक उपकरण है।
हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण बना आकर्षण
प्रशिक्षण का प्रमुख आकर्षण इंटरैक्टिव और प्रैक्टिकल सत्र रहे, जिनमें अधिकारियों को एआई टूल्स का वास्तविक उपयोग सिखाया गया। इससे प्रतिभागियों का आत्मविश्वास बढ़ा और डिजिटल कार्य प्रणाली को अपनाने की समझ विकसित हुई।
जिम्मेदार एआई उपयोग पर जोर
कार्यक्रम में यह भी स्पष्ट किया गया कि एआई का उपयोग जिम्मेदारी और विवेक के साथ किया जाना चाहिए। यह तकनीक सहायक है, लेकिन पूर्णतः त्रुटिहीन नहीं है, इसलिए मानव निगरानी आवश्यक है, प्रशिक्षण कार्यक्रम में डीन के.जी. श्रीनिवास सहित प्रशिक्षकों आकांक्षा शर्मा, प्रेमा पटेल, गौरव शर्मा, डॉ. शैलेंद्र मिश्रा और उपेंद्र अग्रवाल ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।




