CG News: रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से रेडक्रॉस सोसायटी के पदाधिकारियों की सौजन्य भेंट
CG News: रायपुर में विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ शाखा के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की।

रेडक्रॉस पदाधिकारियों की भेंट
रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमेन तोमन साहू सहित अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को रेडक्रॉस का बैज पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर विश्व रेडक्रॉस दिवस की शुभकामनाएं दीं, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रेडक्रॉस संस्था आपदा और संकट के समय मानवता की सेवा में अहम भूमिका निभाती है, जो अत्यंत सराहनीय है।
कार्यक्रम में मौजूद रहे पदाधिकारी
इस अवसर पर वाइस चेयरमेन रुपेश पाणिग्रही, कोषाध्यक्ष संजय पटेल, राज्य प्रबंध समिति सदस्य प्रदीप साहू और संरक्षक सदस्य दिनेश तापड़िया भी उपस्थित रहे, विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर हुई यह मुलाकात मानव सेवा और सामाजिक सहयोग की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।




