CG News: “नया भारत आतंकवाद बर्दाश्त नहीं करेगा” – ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर बोले CM साय
CG News: “ऑपरेशन सिंदूर” की पहली वर्षगांठ पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय सेना के साहस, पराक्रम और बलिदान को नमन किया, मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान केवल एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि नए भारत की दृढ़ इच्छाशक्ति, निर्भीक संकल्प और निर्णायक शक्ति का प्रतीक है।
“पहलगाम हमले का भारत ने दिया करारा जवाब”
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि एक वर्ष पहले पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था, उन्होंने कहा कि भारत ने उस चुनौती का ऐसा जवाब दिया, जिसने इतिहास में शौर्य और संकल्प का नया अध्याय जोड़ दिया।

“नया भारत अब चुप नहीं रहेगा”
मुख्यमंत्री ने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर” ने दुनिया को साफ संदेश दिया कि नया भारत अब आतंकवाद को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त करने वाला नहीं है।
उन्होंने कहा कि अब भारत केवल सहने वाला राष्ट्र नहीं, बल्कि मातृभूमि की ओर उठने वाली हर बुरी नजर का प्रभावी और निर्णायक जवाब देने में सक्षम देश बन चुका है।
सेना के साहस और रणनीति की सराहना
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि इस अभियान ने भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस, मजबूत रणनीति और राष्ट्रभक्ति को अमर कर दिया।
उन्होंने कहा कि आतंक के सरपरस्तों को जिस सटीकता और दृढ़ता से जवाब दिया गया, उससे वैश्विक स्तर पर भारत की सैन्य ताकत और नेतृत्व की नई पहचान बनी है।
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की तारीफ
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने आतंकवाद के खिलाफ “शून्य सहिष्णुता” की नीति को सिर्फ शब्दों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे जमीन पर साबित भी किया है, उन्होंने कहा कि भारतीय सेनाओं की संयुक्त शक्ति, आधुनिक युद्ध तकनीक और आत्मनिर्भर रक्षा व्यवस्था ने यह साबित कर दिया है कि भारत अब जरूरत पड़ने पर निर्णायक प्रतिकार करने में सक्षम है।
शहीदों को श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर देश के वीर सैनिकों को कोटिशः नमन किया, साथ ही पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित की, उन्होंने कहा कि भारतीय सेना का पराक्रम, राष्ट्रभक्ति और बलिदान हमेशा देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।



