Women’s Premier League का दूसरा सीजन जल्द ही शुरू होने जा जा रहा है। इसी महीने 23 फरवरी शुक्रवार को पहला मैच खेला जाएगा। इस सीजन कुल 5 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जो एक दूसरे से भिड़ेंगी। वूमेन प्रीमियर लीग (Women’s Premier league 2024) के मैच अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली और एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु में खेले जायेंगे।
पहले सीजन किसने जीता था WPL का खिताब:

आईपीएल की तर्ज पे शुरू हुए वूमेन प्रीमियर लीग Women’s Premier League) का आयोजन पिछली साल 2023 में हुआ था, जिसे लोगो ने खूब पसंद किया था। देश विदेश के तमाम अच्छे खिलाड़ियों ने इसमें शिरकत की और कई रिकॉर्ड भी बनाए। वूमेन प्रीमियर लीग के पहले सीजन की विनर
मुंबई इंडियंस की टीम रही थी, जिसने फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल को हराकर WPL के पहले सीजन का खिताब अपने नाम किया था।
इसे भी पढ़ें https://khabarconnection.com/1044/
कौन कौन सी टीम ले रही है हिस्सा:
•Mumbai Indians
•Delhi Capitals
•Royal challengers Bangalore
•UP Warriorz
•Gujrat Giants
ये सारी टीमें एक दूसरे से भिड़ेंगी। विमेंस प्रीमियर लीग (Women’s Premier League) में इस साल कुल 22 मुकाबले खेले जायेंगे। हर टीम चाहेगी कि वो इस साल का खिताब अपने नाम करे। WPL के पहले सीजन में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में उतरी मुंबई इंडियंस ने पहले सीजन को अपने नाम किया था। वहीं ऑस्ट्रेलिया विमेंस टीम की धाकड़ खिलाड़ी Meg Lanning (मेग लैनिग) की कप्तानी में उतरी दिल्ली कैपिटल की टीम ने फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस को कड़ी टक्कर दी थी।
वूमेन प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला किसके बीच होगा:
WPL 2024 का पहला मुकाबला पिछले साल की विनर रही मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)और उप विजेता टीम दिल्ली कैपिटल (Delhi Capitals)के साथ होने जा रहा है।
यहां देखें लाइव:
Women’s Premier league के सभी 22 मुकाबलों का लाइव ब्रॉडकास्ट स्पोर्ट18 (Sport18) चैनल पर किया जाएगा।
और आप WPL के सभी मुकाबलों को Jio Cenema app पर भी फ्री में देख सकते हैं।
आपको ये जानकारी कैसी लगी,एक प्यारा सा कॉमेंट, कॉमेंट सेक्शन में जरूर करें और बताएं की वूमेन प्रीमियर लीग की कौन सी टीम आपकी पसंदीदा टीम है।




