CG News: AI वर्कशॉप से बदली किस्मत, धमतरी के छात्र को IT कंपनी में मिला बड़ा मौका
CG News: धमतरी में आयोजित “युवा फेस्ट 2026” युवाओं के लिए नए अवसरों का मजबूत मंच बनकर उभरा है। इस आयोजन ने स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।
12वीं के छात्र को बड़ी उपलब्धि
अभनपुर निवासी 12वीं के छात्र प्रतीक ताम्रकार का चयन बेंगलुरु की आईटी कंपनी TEKNIKOZ Software Private Limited में समर इंटर्नशिप के लिए हुआ है। यह उनके करियर की एक बड़ी शुरुआत मानी जा रही है।
AI वर्कशॉप से मिला मौका
प्रतीक को यह अवसर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वर्कशॉप में शानदार प्रदर्शन के आधार पर मिला। उनकी तकनीकी समझ, नवाचार सोच और सीखने की लगन ने विशेषज्ञों को प्रभावित किया, प्रतीक अप्रैल से जून 2026 तक कंपनी के साथ काम करते हुए प्रैक्टिकल और इंडस्ट्री लेवल अनुभव हासिल करेंगे, जो उनके भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा।
विशेषज्ञों से मिली नई दिशा
वर्कशॉप में बेंगलुरु से आई टीम ने युवाओं को AI, डिजिटल स्किल्स, स्टार्टअप और आधुनिक तकनीकों की हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग दी, जिससे प्रतिभागियों को करियर की सही दिशा मिली, कलेक्टर अभिनाश मिश्रा ने इस उपलब्धि पर प्रतीक को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को आगे बढ़ने का सही मंच प्रदान करते हैं।
युवाओं के लिए प्रेरणा
प्रतीक ताम्रकार की सफलता अब जिले के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है। यह साबित करता है कि सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर छोटे शहरों के युवा भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।



