CG News: मुख्यमंत्री साय से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की सौजन्य मुलाकात
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सौजन्य भेंट की. इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने देवनानी का आत्मीय स्वागत किया.

सांसद शंकर लालवानी भी रहे मौजूद
इस मुलाकात के अवसर पर इंदौर लोकसभा क्षेत्र के सांसद शंकर लालवानी और अमित चिमनानी भी उपस्थित रहे. मुख्यमंत्री निवास में हुई इस शिष्टाचार भेंट के दौरान सभी ने आपसी सौजन्य का परिचय दिया.


