CG News: रायपुर यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी ने युवाओं को दिया फिटनेस, पॉजिटिव सोच और परिवार के साथ आगे बढ़ने का संदेश
CG News: रायपुर में आयोजित “यूथ फेस्ट-2026” में देश के वरिष्ठ पत्रकार सौरभ द्विवेदी ने मुख्य वक्ता के रूप में युवाओं को जीवन में सकारात्मक सोच, फिटनेस और परिवार के साथ संतुलन बनाकर आगे बढ़ने का संदेश दिया। यह आयोजन युवाओं के सर्वांगीण विकास और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया।

युवाओं के लिए प्रेरक संदेश
सौरभ द्विवेदी ने कहा कि सफलता की कुंजी निरंतर सीखना, मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना और सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखना है। उन्होंने युवाओं से परिवार की सलाह को प्राथमिकता देने की अपील की।
महिलाओं की भूमिका पर जोर
उन्होंने “विकसित भारत” के निर्माण में महिलाओं की भूमिका को अहम बताते हुए कहा कि माताएं और बहनें समाज और देश की प्रगति की मजबूत आधारशिला हैं, फेस्ट में लोकनृत्य, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्टार्टअप शोकेस, एजुकेशन और स्किल डेवलपमेंट वर्कशॉप जैसे कई आकर्षक आयोजन हुए, जिनमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
जागरूकता और आधुनिक सोच पर फोकस
कार्यक्रम में युवाओं को भ्रामक विज्ञापनों और गलत सूचनाओं से बचने तथा हर दिन कुछ नया सीखने का संदेश दिया गया, कार्यक्रम के अंत में महापौर रामू रोहरा ने विजेताओं को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।




