CG News: जशपुर में CM साय का जनदर्शन, कई समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान
CG News: जशपुर जिले के बगिया गांव में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और किसान अपनी मांगों के साथ पहुंचे।

अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का त्वरित और संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक समय पर पहुंचना चाहिए।

कई समस्याओं का मौके पर समाधान
जनदर्शन के दौरान कई आवेदनों का तत्काल निराकरण किया गया। कुछ मामलों में मुख्यमंत्री ने मौके पर ही अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए, जिससे लोगों को तुरंत राहत मिली, इस कार्यक्रम में कलेक्टर रोहित व्यास, एसएसपी लाल उमेद सिंह सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी ने इसे प्रभावी जनसुनवाई का मंच बनाया।
“जनसेवा ही प्राथमिकता”
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य जनता की सेवा करना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर समस्या का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
