CG News: मुंगेली में सेवा सेतु केंद्र से कुणाल कुर्रे का बना जाति प्रमाण पत्र, 442 से अधिक डिजिटल सेवाएं उपलब्ध
CG News: छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं और सेवाओं का लाभ एक ही छत के नीचे सरल, सुलभ और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने के लिए सेवा सेतु केंद्रों का संचालन किया जा रहा है. इन केंद्रों के माध्यम से जरूरी दस्तावेज बनवाने की प्रक्रिया आसान हो रही है और नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों से राहत मिल रही है. सेवा सेतु केंद्र अब नागरिकों के लिए सुविधाजनक सेवा प्रदाता के रूप में उभर रहे हैं.

सेवा सेतु केंद्र से आसानी से बना जाति प्रमाण पत्र
इसी कड़ी में मुंगेली कलेक्टोरेट परिसर में संचालित सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से ग्राम धरमपुरा निवासी कुणाल कुर्रे का जाति प्रमाण पत्र बनाया गया. कुणाल के पिता नरोत्तम कुर्रे ने बताया कि केंद्र में एक ही स्थान पर विभिन्न डिजिटल सेवाएं उपलब्ध होने से आवश्यक दस्तावेज बनवाना सुविधाजनक हुआ है. उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए सेवा सेतु केंद्र के संचालन के लिए शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया.
एक ही छत के नीचे 442 से अधिक डिजिटल सेवाओं की सुविधा
छत्तीसगढ़ शासन ने नागरिक सेवाओं को अधिक सरल, सुलभ और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से पुराने लोक सेवा केंद्रों को उन्नत कर सेवा सेतु केंद्र के रूप में विकसित किया है. इन केंद्रों के माध्यम से आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन, भवन अनुज्ञा तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित सेवाओं सहित 442 से अधिक डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है.
डिजिटल पहल से समय और श्रम की बचत
सेवा सेतु केंद्र शासन की डिजिटल पहल को जमीनी स्तर पर साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. एक ही स्थान पर अनेक सेवाएं उपलब्ध होने से नागरिकों का समय और श्रम बचता है तथा शासकीय सेवाओं तक उनकी पहुंच आसान होती है. कुणाल कुर्रे को जाति प्रमाण पत्र मिलने का उदाहरण दर्शाता है कि सेवा सेतु केंद्र आम नागरिकों के लिए उपयोगी साबित हो रहे हैं और सरकारी सेवाओं की प्रक्रिया को अधिक सुविधाजनक बना रहे हैं.

One Response