CG News: कलेक्टर संजय अग्रवाल ने की सुशासन तिहार की समीक्षा, 40 दिन चलेगा जनसमस्या समाधान अभियान
CG News: बिलासपुर जिले में 1 मई से 10 जून तक आयोजित होने वाले सुशासन तिहार को लेकर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने समय-सीमा बैठक में विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जनसमस्या निवारण शिविरों का प्रभावी संचालन किया जाए।
जनगणना और लंबित मामलों की समीक्षा
कलेक्टर ने जनगणना कार्य की समीक्षा करते हुए नागरिकों से स्व-गणना करने की अपील की और इसे सरल प्रक्रिया बताया। साथ ही हाईकोर्ट में लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के निर्देश भी दिए गए।
पेयजल और गर्मी पर विशेष फोकस
भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल व्यवस्था की नियमित जांच, तालाबों के गहरीकरण और जल संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। साथ ही पौधारोपण अभियान को भी गति देने पर जोर दिया गया।
31 ग्रामीण शिविरों का आयोजन
सुशासन तिहार के तहत जिले में कुल 31 ग्रामीण शिविर आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविरों से पहले गांवों का दौरा कर समस्याओं की पहचान सुनिश्चित की जाए।
योजनाओं में संतृप्ति लक्ष्य
कलेक्टर ने कहा कि सभी सरकारी योजनाओं में संतृप्ति स्तर हासिल करना जरूरी है। राजस्व, सीमांकन और भू-अर्जन मामलों का समय पर निराकरण करने के भी निर्देश दिए गए, बैठक में स्पष्ट किया गया कि सभी विभाग समयसीमा में कार्य पूर्ण करें और जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

