CG News: उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मैराथन बैठक, पेयजल समस्या और अवैध निर्माण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश
CG News: रायपुर में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नगर निगमों और नगर पालिकाओं के कामकाज की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने पेयजल आपूर्ति की लगातार समस्याओं, अवैध प्लॉटिंग और अवैध निर्माण पर नाराजगी जताते हुए तत्काल और ठोस कार्रवाई के निर्देश दिए।

पेयजल संकट का स्थायी समाधान
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अगले एक वर्ष में शहरों की पेयजल समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सभी नगर निगमों को बजट खर्च करने के बजाय समस्या समाधान पर फोकस करने को कहा गया।
नाला सफाई और बारिश से पहले तैयारी
31 मई तक सभी नगर निगमों में बड़े नालों और ड्रेनेज की सफाई पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बरसात में जलभराव की समस्या न हो। जून में राज्य स्तरीय टीम द्वारा निरीक्षण भी किया जाएगा।
धमतरी में लापरवाही पर कार्रवाई
धमतरी की पेयजल योजना में देरी पर उप मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्यपालन अभियंता को निलंबित करने और ठेकेदार पर पेनाल्टी लगाने के निर्देश दिए, बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम स्वनिधि, अमृत मिशन सहित कई योजनाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों को तय समयसीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए।
अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई के संकेत
उप मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर अब सख्ती बरती जाएगी और जवाबदेही तय कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। शहरों को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने पर जोर दिया गया।

