CG News: रायपुर में 3 मई को होगा निःशुल्क सामूहिक कन्या विवाह, 51 जोड़ों का एक साथ होगा विवाह
CG News: छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा इस वर्ष भी निःशुल्क सामूहिक कन्या विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह भव्य आयोजन 3 मई को रायपुर के वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर के वीआईपी हॉल में होगा।

सीएम साय होंगे शामिल
संगठन के अनुसार, इस बार कुल 51 कन्या जोड़ों का विवाह धूमधाम से संपन्न कराया जाएगा। पिछले वर्ष की सफलता के बाद इस बार भी बड़े स्तर पर आयोजन की तैयारी की गई है, इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेता और गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहेंगे।
बेटियों को मिलेगा गृहस्थी का सामान
प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को लगभग ₹50,000 मूल्य की गृहस्थी सामग्री प्रदान की जाएगी, जिसमें अलमारी, सूटकेस, मिक्सर ग्राइंडर, पंखा, कपड़े, जेवर और अन्य जरूरी सामान शामिल होंगे, इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों की शादी को सम्मानपूर्वक संपन्न कराना है, ताकि किसी भी परिवार पर आर्थिक बोझ न पड़े।
पारदर्शिता और चयन प्रक्रिया
संगठन द्वारा सभी जोड़ों का विधिवत सत्यापन किया जा रहा है, ताकि केवल पात्र परिवारों को ही इस योजना का लाभ मिल सके, यह आयोजन सामाजिक एकता, सेवा भाव और मानवीय मूल्यों की एक मजबूत मिसाल पेश करता है। कार्यक्रम की सफलता के लिए 100 से अधिक सदस्यों की टीम लगातार कार्य कर रही है।

