CG News: सक्ती वेदांता पावर प्लांट हादसे पर मुख्यमंत्री साय का बड़ा ऐलान, मृतकों को सहायता और जांच के आदेश
CG News: सक्ती जिले के वेदांता पावर प्लांट में हुए दर्दनाक हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना भी जताई।

मृतकों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता
मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि हादसे में जान गंवाने वाले श्रमिकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। वहीं घायलों को 50-50 हजार रुपये की तत्काल राहत राशि प्रदान की जाएगी।
घायलों के मुफ्त इलाज के निर्देश
सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी घायलों का इलाज पूरी तरह निःशुल्क और बेहतर तरीके से किया जाए। इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीर माना जाएगा, हादसे की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने बिलासपुर कमिश्नर को मामले की जांच सौंप दी है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सरकार की निगरानी में राहत कार्य
राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि राहत और बचाव कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता दी जा रही है, मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए जिम्मेदार लोगों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाएं दोबारा न हों।

