CG News: छत्तीसगढ़ में बढ़ती गर्मी को देखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश में बदलाव, अब 20 अप्रैल से 15 जून तक बंद रहेंगे स्कूल
CG News: प्रदेश में लगातार बढ़ती भीषण गर्मी और लू के प्रभाव को देखते हुए राज्य सरकार ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश में संशोधन किया है, पहले 1 मई से 15 जून तक अवकाश निर्धारित था, जिसे बदलकर अब 20 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक कर दिया गया है। इस दौरान सभी स्कूल बंद रहेंगे।

बच्चों की सेहत पर सरकार का फोकस
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि भीषण गर्मी में बच्चों की सेहत और सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है, इसलिए यह निर्णय लिया गया है, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह निर्णय प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त और गैर अनुदान प्राप्त स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा।
लू और तापमान में लगातार बढ़ोतरी
प्रदेश के कई जिलों में तापमान लगातार 40 डिग्री से ऊपर पहुंच रहा है और लू का प्रभाव बढ़ रहा है, जिससे बच्चों को स्कूल जाने में स्वास्थ्य जोखिम बढ़ गया है, सरकार ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों को तेज धूप और गर्मी से बचाएं और स्वास्थ्य सुरक्षा के सभी उपाय अपनाएं।
