CG News: नियद नेल्लानार योजना से गारपा गांव में पहुंची बिजली, दशकों बाद अंधेरे से उजाले की ओर कदम
CG News: नारायणपुर जिले के मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर स्थित दुर्गम गांव गारपा में पहली बार बिजली पहुंची है। वर्षों से अंधेरे में जीवन जी रहे 48 परिवारों के घर अब रोशन हो गए हैं।

नियद नेल्लानार योजना से मिला लाभ
छत्तीसगढ़ सरकार की ‘नियद नेल्लानार योजना’ के तहत यह बड़ा बदलाव संभव हुआ है। इस योजना के जरिए नक्सल प्रभावित और दूरस्थ इलाकों में मूलभूत सुविधाएं तेजी से पहुंचाई जा रही हैं।
55 लाख से हुआ विद्युतीकरण कार्य
बिजली विभाग द्वारा लगभग 55 लाख रुपये की लागत से बिजली लाइन विस्तार का कार्य पूरा किया गया। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद टीम ने समय पर परियोजना को सफल बनाया।
48 परिवारों के जीवन में आया बदलाव
गारपा गांव के 48 उपभोक्ताओं को पहली बार बिजली कनेक्शन मिला है। इससे बच्चों की पढ़ाई, घरेलू जीवन और सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा, कलेक्टर नम्रता जैन के मार्गदर्शन में प्रशासनिक और तकनीकी टीमों ने मिलकर इस कार्य को पूरा किया। सरकार की प्राथमिकता अब अंतिम छोर तक विकास पहुंचाना है।
ग्रामीणों में खुशी और उम्मीद की नई किरण
दशकों बाद अपने घरों को रोशन देख ग्रामीणों में खुशी और उत्साह का माहौल है। लोगों ने इसे अपने जीवन में एक नए युग की शुरुआत बताया है, प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि ‘नियद नेल्लानार योजना’ के तहत अन्य दूरस्थ गांवों में भी तेजी से विद्युतीकरण और विकास कार्य जारी रहेंगे।

