CG News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम 21वीं सदी का ऐतिहासिक निर्णय: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
CG News: रायपुर में आयोजित नारी शक्ति वंदन महासम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर केंद्र और राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 देश की महिलाओं के लिए ऐतिहासिक कदम है, जिससे राजनीति में उनकी भागीदारी और मजबूत होगी।
क्या है नारी शक्ति वंदन अधिनियम?
यह अधिनियम लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान करता है। इसे 21वीं सदी का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे महिलाओं की निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित होगी।

प्रधानमंत्री की भूमिका पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि योजना और महतारी वंदन योजना जैसी योजनाओं ने महिलाओं को मजबूत किया है।
छत्तीसगढ़ में महिलाओं के लिए योजनाएं
राज्य में महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की सहायता दी जा रही है। सरकार ने इस वर्ष को ‘महतारी गौरव वर्ष’ के रूप में मनाने की घोषणा भी की है।
पंचायत से संसद तक भागीदारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं में 14 लाख से अधिक महिलाएं सक्रिय भूमिका निभा रही हैं, जो महिला नेतृत्व और आत्मविश्वास का बड़ा प्रमाण है, कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, पूर्व सांसद सरोज पांडे सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भी महिलाओं की बढ़ती भूमिका और इस अधिनियम के महत्व पर विचार रखे।
