CG News: धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ, ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा कौशल विकास और रोजगार का मौका
CG News: धमतरी जिले में ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। यहां ‘STREE’ (Skill Development through Technological Resources for Empowering Economic Growth of Women) परियोजना का शुभारंभ किया गया है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाना है।

क्या है STREE परियोजना?
यह परियोजना NIT रायपुर, जिला प्रशासन धमतरी और पॉलिटेक्निक कॉलेज के संयुक्त प्रयास से शुरू की गई है। इसका संचालन भारत सरकार के DSIR कार्यक्रम के तहत लगभग 90 लाख रुपये की सहायता से किया जा रहा है।
कितनी महिलाओं को मिलेगा लाभ?
इस परियोजना के अंतर्गत अगले 36 महीनों में 300 ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा, जिससे वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें, महिलाओं को कोसा रेशम प्रसंस्करण, फाइबर निष्कर्षण, बुनाई, उत्पाद डिजाइन, उद्यमिता विकास और मार्केट लिंकेज जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
किन महिलाओं को मिलेगा प्राथमिकता?
इस योजना में विशेष रूप से आदिवासी और वंचित वर्ग की महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि स्थानीय संसाधनों का बेहतर उपयोग हो सके, NIT रायपुर के निदेशक ने इस पहल को समावेशी नवाचार और महिला नेतृत्व वाले उद्यमों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

