CG News: CM विष्णुदेव साय कोरबा और अंबिकापुर दौरे पर, BJP कार्यालयों का किया भूमिपूजन
CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कोरबा और अंबिकापुर के दौरे पर रवाना हुए, इस दौरान दोनों शहरों में भारतीय जनता पार्टी के नए कार्यालयों का भूमिपूजन किया गया, मुख्यमंत्री ने बताया कि, यह कार्यक्रम पार्टी संगठन को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम है.
राजिम विवाद पर CM साय का बयान
राजिम में दो संप्रदायों के बीच हुए विवाद को लेकर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, यह मामला उनके संज्ञान में है, उन्होंने स्पष्ट किया कि, पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, सरकार कानून-व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क है.
महादेव सट्टा ऐप मामले में सख्त रुख
महादेव सट्टा ऐप प्रकरण पर मुख्यमंत्री ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि, इस मामले में यदि कोई शासकीय कर्मचारी भी संलिप्त पाया गया, तो उसके खिलाफ भी बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई की जाएगी, उन्होंने कहा कि, सरकार भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है.
कांग्रेस के प्रशिक्षण कार्यक्रम पर BJP का रुख
कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान और प्रशिक्षण को लेकर चल रही चर्चाओं पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने प्रतिक्रिया दी, उन्होंने कहा कि, यह कांग्रेस का आंतरिक मामला है और इसकी जिम्मेदारी कांग्रेस अध्यक्ष की है, भाजपा अन्य दलों के अंदरूनी मामलों पर टिप्पणी नहीं करती.
एक सप्ताह में पूरा होगा BJP संगठन का काम
भाजपा संगठन को लेकर जानकारी देते हुए किरण देव सिंह ने कहा कि, पार्टी की प्रदेश स्तरीय टीम का गठन पूरा हो चुका है और जिला स्तर पर भी संगठन तैयार है, उन्होंने बताया कि, भाजपा की रीति-नीति के अनुसार संगठनात्मक कार्य तेजी से चल रहे हैं और एक सप्ताह के भीतर सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे.



