न्यूज़ डेस्क: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर (Ram Mandir) का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 22 जनवरी, 2024 को होने वाला है। इसकी तैयारियां अपनी अंतिम रूप ले चुकी है। इस कार्यक्रम में जाने-माने हस्तियों को निमंत्रण दिया गया है। वहीं इसी बीच ये खबरें सामने आ रही है कि इस समारोह में टीवी के राम और सीता भी शामिल होने वाले हैं, जिन्हे प्राण प्रतिष्ठा के लिए न्योता भेजा गया है।
सूत्रों के अनुसार टीवी के ऐतिहासिक शो ‘रामयाण’ में श्रीराम का रोल निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल और माता सीता के भूमिका में दीपिका चिखलिया को भी राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में बुलाया गया है। अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए न्योता भेजा गया है। इस खबर को लेकर दोनों एक्ट्रेस का कोई जवाबी प्रक्रिया नहीं आया है।

आज भी मिलता है राम – सीता का दर्जा
आज भी लोग अरुण गोविल को भगवान राम का दर्जा देते हैं। वहीं माता सीता के रूप में दीपिका चिखलिया को देखते हैं। ऐसा मैं नहीं कह रहा हूं। ऐसा टीवी जगत के तमाम दर्शकों का कहना है और साथ ही अरुण गोविल का भी कहना था कि जब उन्होंने रामायण में राम का किरदार निभाया था। उसके बाद उनके व्यक्तित्व में बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिला। साथ ही वह जहां भी जाते थे लोग उन्हें राम के रूप में ही पहचानते और देखते थे। वहीं दीपिका चिखलिया ने भी कहा कि रामायण में सीता का भूमिका अदा करने के बाद उनके जीवन में उन्हें सीता के रूप में देखा जाने लगा। क्योंकि उस समय में लोग पहली बार राम और सीता को टेलीविजन पर देख रहे थे, जिनसे लोगों का एक अलग जुराब हो गया।
आज भी रामानंद सागर की बनी रामायण एक अलग ही लोकप्रियता हासिल की हुई है। लॉकडाउन में जब रामायण प्रसारित की गई तो लोगों ने काफी समय बाद रामायण को देखा और फिर से उनकी यादें ताजा हो गई। अपनी राम को टेलीविजन पर देखकर लोग प्रफुल्लित हो गए। एक बार फिर से उन्हें राम और सीता के रूप में देखा जाने लगा। यह भी एक बड़ी वजह है जिससे अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन पर इन लोगों को न्योता भेजा जा रहा है ।
