CG News: श्रीनगर चिंतन शिविर में डिप्टी CM अरुण साव का बड़ा बयान, पारदर्शिता और अवसर से बनेगा भारत वैश्विक खेल शक्ति
CG News: केन्द्रीय युवा कार्य और खेल मंत्रालय द्वारा श्रीनगर में आयोजित राष्ट्रीय खेल चिंतन शिविर में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री और खेल मंत्री अरुण साव ने भारत को वैश्विक खेल शक्ति बनाने का विज़न पेश किया। उन्होंने कहा कि प्रतिभा, पारदर्शिता और अवसर के सही संयोजन से ही देश ओलंपिक में बड़ी सफलता हासिल कर सकता है।
छत्तीसगढ़ मॉडल बना चर्चा का केंद्र
अरुण साव ने ‘Good Governance in Sports’ सत्र की अध्यक्षता करते हुए छत्तीसगढ़ की खेल योजनाओं और बेस्ट गवर्नेंस प्रैक्टिसेस पर आधारित प्रेजेंटेशन दिया। विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों ने इन योजनाओं को प्रभावी और अनुकरणीय बताया।
खेल व्यवस्था में सुधार पर जोर
शिविर में खेल प्रशासन, नीतिगत सुधार और स्पोर्ट्स स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। यह भी सामने आया कि भारत को खेल उपकरण निर्माण में आत्मनिर्भर बनना होगा।
Selection Policy और Age Fraud पर सख्ती
खिलाड़ियों के चयन में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही Age Fraud को रोकने के लिए टेक्नोलॉजी आधारित सत्यापन प्रणाली लागू करने की जरूरत बताई गई, अंतिम सत्र ‘MY Bharat’ योजना पर केंद्रित रहा, जिसमें युवाओं तक योजनाओं की पहुंच बढ़ाने और उन्हें खेलों से जोड़ने पर जोर दिया गया।
जल्द होगा युवा मामलों पर अलग चिंतन शिविर
समापन सत्र में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने घोषणा की कि जल्द ही युवा मामलों पर केंद्रित विशेष चिंतन शिविर आयोजित किया जाएगा, इस शिविर में अभिनव बिंद्रा, पुलेला गोपीचंद और गगन नारंग जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने भी भाग लिया और अपने अनुभव साझा किए।



