CG News: CM विष्णुदेव साय का बड़ा बयान, नक्सलवाद अंतिम सांसों पर
CG News: निजी कार्यक्रम में शामिल होने ग्वालियर पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को राज्य में भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने पर बड़ा राजनीतिक बयान दिया, सीएम साय ने कहा कि, नक्सलवाद छत्तीसगढ़ में अंतिम सांस ले रहा है, हमारे जवानों के साहस और सरकार के लगातार प्रयासों का परिणाम है कि, हम नक्सलवाद को लगभग समाप्त कर चुके हैं.
मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद खत्म: CM साय
मुख्यमंत्री ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का संकल्प है कि, मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद का अंत किया जाए, सीएम साय बोले कि, यह संकल्प अब पूरा होते नजर आ रहा है, खासकर बस्तर, जो दशकों से विकास से दूर था, अब नई गति से आगे बढ़ेगा, वहां विकास की गंगा बहेगी.
गाइडलाइन रेट विवाद पर
ग्वालियर एयरपोर्ट पर मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में पत्रकारों ने जमीन के गाइडलाइन रेट में बढ़ोतरी को लेकर सवाल किया, इस पर सीएम साय मुस्कुराते हुए कहा कि, ऐसा कुछ नहीं है, बस माहौल बनाया जा रहा है, अगर थोड़ा बहुत कुछ होगा भी तो उसका समाधान कर दिया जाएगा.
रमन सिंह भी रहे मौजूद
भगवान राम की प्रतिमा को राम वन गमन पथ पर स्थापित करने को लेकर चल रही सियासी चर्चाओं पर मुख्यमंत्री ने कहा कि, लग जाएगा संस्कृति मंत्री जी का बयान आ चुका है, इस दौरान छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी मुख्यमंत्री साय के साथ मौजूद थे.




