CG News : सिरपुर जंगल में 159 पेड़ों की अवैध कटाई
CG News : वन विभाग ने छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम बारनवापारा परियोजना मंडल रायपुर के सिरपुर परिक्षेत्र में 159 मिश्रित पेड़ों की अवैध कटाई और 2.33 हेक्टेयर में साफ-सफाई कर मेड़ बनाने के आरोप में मांझी सेना के 23 लोगों को गिरफ्तार किया है।
23 लोगों की गिरफ्तारी
वन विकास अमला ने मांझी सेना के 20 महिला और 03 पुरुष सदस्यों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। वन विकास निगम के अनुसार, इस अवैध कटाई से राज्य शासन को ₹23,562 का नुकसान हुआ है।
कांकेर में नक्सलवाद को बड़ा झटका! 21 नक्सलियों ने डाली बंदूक, थामा संविधान का रास्ता
जानियें पूरा मामला
यह घटना वन विकास निगम के कक्ष क्रमांक 80 आरक्षित क्षेत्र की है। सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी के अनुसार, रायकेरा के कुछ लोगों ने अवैध रूप से 159 मिश्रित पौधों को काटा और लगभग 2.33 हेक्टेयर क्षेत्र में साफ-सफाई कर मेड़ बना लिया।
आरोपियों का पक्ष
गिरफ्तार किए गए मांझी सेना के लोगों का कहना है कि उन्होंने पेड़ नहीं काटे हैं। उनका दावा है कि उन्होंने केवल अपने बच्चों के लिए छोटे झाड़ साफ कर खेती के लिए मेड़ बनाई और फलदार पौधे लगाए हैं|

