CG News: CM साय ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को अपने गृह ग्राम जशपुर के बगिया में जन दर्शन आयोजित किया, इसमें मुख्यमंत्री साय ने लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए.
आम जनता ने प्रस्तुत की समस्याएं
जन दर्शन में उपस्थित ग्रामीण, महिलाओं, छात्रों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएँ मुख्यमंत्री साय के सामने रखीं, इस जन दर्शन में मुख्य रूप से स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, सड़क, जन सुविधा और विभिन्न योजनाओं से संबंधित मांगें और समस्याएं सामने आईं.
अधिकारियों को निराकरण के निर्देश
जन दर्शन में मुख्यमंत्री साय ने जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कुछ समस्याओं का त्वरित समाधान किया, वहीं कुछ समस्याओं में संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई और सभी मामले बिना अनावश्यक देरी के जल्द-से-जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए.

