CG News: सीतारामपुर जलाशय निर्माण को मंजूरी, 200 हेक्टेयर जमीन को मिलेगा सिंचाई का लाभ
CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सीतारामपुर जलाशय (बांध) निर्माण कार्य के लिए 6 करोड़ 33 लाख 89 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
200 हेक्टेयर में मिलेगी सिंचाई सुविधा
इस परियोजना के पूरा होने के बाद कुल 200 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई का लाभ मिलेगा।
• खरीफ फसल: 150 हेक्टेयर
• रबी फसल: 50 हेक्टेयर
इससे किसानों को सालभर खेती करने में मदद मिलेगी।
कृषि उत्पादन में होगा इजाफा
जलाशय बनने से क्षेत्र में पानी की उपलब्धता बढ़ेगी, जिससे फसल उत्पादन में वृद्धि होगी और किसानों की आय में भी सुधार आएगा, इस परियोजना के लिए मुख्य अभियंता, हसदेव गंगा कछार जल संसाधन विभाग, अंबिकापुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।




