CG News : धनतेरस पर दंतेवाड़ा पुलिस की ‘सौगात’, 22 लाख रुपए के 107 गुम मोबाइल लौटाए
CG News : धनतेरस के शुभ अवसर पर दंतेवाड़ा पुलिस ने नागरिकों को बड़ी खुशी देते हुए उनके गुम हुए मोबाइल फोन वापस लौटाए हैं। “इया आपलो सामान निया” (E-या आपलो सामान निया) कार्यक्रम के तहत लगभग 22 लाख रुपए मूल्य के 107 मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए।ये मोबाइल फोन पड़ोसी राज्य ओडिशा के अलावा छत्तीसगढ़ के पड़ोसी जिलों जैसे जगदलपुर, सुकमा, बीजापुर और कोंडागांव से बरामद किए गए थे।
अभियान और तकनीक
पुलिस अधीक्षक आईपीएस गौरव राय, एएसपी आईपीएस राम कुमार वर्मन, एएसपी आईपीएस उदित पुष्कर और सायबर सेल नोडल अधिकारी डीएसपी ठाकुर गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिले में यह विशेष गुम मोबाइल तलाश अभियान चलाया गया था। इन फोनों को केंद्र सरकार के CEIR पोर्टल के माध्यम से ट्रैक कर खोजा गया।
दंतेवाड़ा पुलिस ने नागरिकों की सुविधा के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं: व्हाट्सएप शिकायत: “सायबर हेल्पलाइन दंतेवाड़ा” नाम से एक व्हाट्सएप अकाउंट भी बनाया गया है, जहां नागरिक अपनी शिकायत व्हाट्सएप के माध्यम से भी दर्ज करा सकते हैं।24X7 शिकायत: सायबर अपराध होने की स्थिति में, नागरिक 24X7 हेल्पलाइन नंबर 9479151665 या क्यूआर कोड स्कैन कर घर बैठे संपर्क कर सकते हैं, ताकि उनकी शिकायत सीधे सायबर पोर्टल में दर्ज हो सके। प्रार्थी को व्हाट्सएप के माध्यम से ही एकनालेजमेंट नंबर भी प्रदान कर दिया जाएगा।
सायबर अपराधो के रोकथम हेतु जागरूकता
इसके अलावा, दंतेवाड़ा पुलिस ने नागरिकों को सायबर अपराधों और उनकी रोकथाम के लिए जागरूक करने हेतु “सायबर संगवारी दंतेवाड़ा” नामक एक व्हाट्सएप चैनल बनाया है, जिस पर रोजाना सायबर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अननोन कॉल, संदिग्ध व्हाट्सएप कॉल, मैसेज, लिंक या बैंक अकाउंट/सोशल मीडिया अकाउंट पर किसी भी संदिग्ध गतिविधि की शिकायत तुरंत सायबर हेल्पलाइन 9479151665 पर करें।

