CG News : छत्तीसगढ़ में अवैध अप्रवासियों पर सख्ती, लेबर वेरिफिकेशन अनिवार्य
CG News : छत्तीसगढ़ के दुर्ग और भिलाई में अवैध अप्रवासी मामलों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए अब ठेकेदारों के लिए अपने श्रमिकों का पुलिस वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य कर दिया गया है। यह नियम फिलहाल दुर्ग और भिलाई में लागू किया गया है, और जल्द ही इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा।
SP विजय अग्रवाल का बयान:
“जो ठेकेदार बाहर से लेबर ला रहे हैं, उन्हें अब अपने सभी मजदूरों का वेरिफिकेशन कराना होगा। सुरक्षा की दृष्टि से यह कदम बेहद जरूरी है।”
- सभी निर्माण स्थलों, फैक्ट्रियों और उद्योगों में कार्यरत ठेका मजदूरों का दस्तावेजी और पुलिस वेरिफिकेशन जरूरी होगा।
- वेरिफिकेशन के बिना गेट पास जारी नहीं किए जाएंगे।
- अवैध अप्रवासियों की सूचना संबंधित थाना या पुलिस को तुरंत दी जाए।
समय से पहले मानसून की एंट्री, छत्तीसगढ़ में बारिश के रिकॉर्ड टूटे
बैठक में लिए गए निर्णय:
28 मई को SP विजय अग्रवाल की अध्यक्षता में भिलाई इस्पात संयंत्र के ट्रेड यूनियन पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि:
- ठेका श्रमिकों की जानकारी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।
- बिना वेरिफिकेशन के किसी भी ठेका श्रमिक को कार्य नहीं दिया जाएगा।
यह भी पढ़े : CG News : बेल्लमपल्ली यार्ड में एनआई वर्क, ट्रेनों पर असर
