CG Politics : कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कर ली भाजपा ज्वाइन ?
CG Politics : बिलासपुर कांग्रेस शहर जिला उपाध्यक्ष राकेश शर्मा के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की खबर इन दिनों काफी तेजी से वायरल हो रही है,इसके वायरल होते ही कांग्रेस कमिटी में हडकंप मच गया, हालाकि कांग्रेस उपाध्यक्ष राकेश शर्मा ने इस बात का खंडन किया है.
अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मोबाइल फ़ोन का दुरूपयोग कर झूटी खबर फैलाने के लिए सिविल लाइन थाने में राकेश शर्मा के द्वार शिकायत दर्ज करई है,
जानिए क्या है पूरा मामला ?
भारतीय जनता पार्टी पुरे देश भर में अपनी पार्टी को मजबूत बनाने के लिए, ऑनलाइन सदस्यता अभियान चला रही,
इसी के चलते बिलासपुर में शहर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राकेश शर्मा के भाजपा में शामिल होने की खबर सोमवार की सुबह से पुरे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही थी,
इसी के चलते कांग्रेस कमेटी में हडकंप मच गया. वही राजनैतिक लोगो की तरह तरह की बाते भी सामने आने लगी हालाकि राकेश शर्मा ने इस बात का खंडन करते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ सिविल लाइन ठाणे में शिकायत दर्ज की है
क्या है बीजेपी का ऑनलाइन सदस्यता अभियान?
दरअसल भाजपा ने सदस्यता अभियान की शुरुआत 2 सितम्बर 2024 से करी है, इस सदस्यता अभियान को प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने लांच किया है.
आप दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी के सदस्य केवल एक मिस्ड कॉल करके बन सकते है, इसके लिए आपको 8800002024 पर मिस्ड कॉल करना होगा. मिस्ड कॉल के बाद आपको एक मैसज के जरिये मेम्बरशिप नंबर मिलेगा.
अब सोचने वाली बात ये है की क्या शहर जिला उपाध्यक्ष राकेश शर्मा के भारतीय जनता पार्टी में सदस्यता मिलने के पीछे बीजेपी का तो हाथ नही?
इसे भी पढ़ें : Champai Soren : झारखंड के पूर्व सीएम बनाएंगे खुद की पार्टी

Author: Safeek khan
I create real art through my articles..