PM MODI : AI वर्जन में योग का विडियो, PM मोदी द्वारा शेयर किया गया
PM MODI : AI का इस्तेमाल कर pm मोदी ने योग का विडियो साझा किया है. विडियो में प्रधानमंत्री योग का वृक्षासन करते और उसके क्या क्या फायदे होते वह बताया है, वृक्षासन का अर्थ होता है. पेड़ की मुद्रा वाला आसन, इससे शरीर मजबुत होता है और शरीर का संतुलन बेहतर होता है.
आपको बता दे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले साल योग दिवस के मौके पर अमेरिका के दौरे पर थे। तब वह यूएन मुख्यालय जाकर 135 देशों के प्रतिनिधियो के साथ योग करते हुए पूरे विश्व को एक खास संदेश दिया था। उन्होंने यूएन मुख्यालय से अपने संबोधन में कहा था कि योग भारत से आया, लेकिन यह कॉपीराइट, रॉयलटी आदि से फ्री है।
उन्होंने आगे कहा था कि योग किसी भी उम्र के लोग कर सकते है। इसे घर पर काम के दौरान या कही भी आराम से कर सकते है। योग को अकेले या ग्रुप मे भी किया जा सकता है। यूएन मुख्यालय में संबोधन के बाद पीएम मोदी ने सभी लोगों के साथ योग किया था। योग शुरू होने से पहले उनके साथ बैठे सभी लोगों ने ध्यान लगायाते हुए ओम का उच्चारण किया था।
आइए जानते है कैसे हुई अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत –
पहली बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का विचार भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में अपने भाषण के दौरान प्रस्तावित किया था। उन्होंने अपने भाषण मे कहा था कि योग भारत की प्राचीन परंपरा की अमूल्य देन है,
यह हमारे मन और शरीर की एकता का प्रतीक है। अपनी जीवन शैली को बदलकर और चेतना पैदा करके, यह भलाई में मदद कर सकता है। एक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को अपनाने की दिशा में काम करना चाहिए।
इसके बाद से ही दुनिया भर में 21 जून 2015 को पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित 84 देशों के गणमान्य व्यक्तियों सहित 35,985 लोगो ने नई दिल्ली के राजपथ पर 35 मिनट के लिए 21 योग आसान किए तो तब से लेकर हर साल भारत और दुनिया के शहरो भर में इसी तरह के दिन आयोजित किए जाते रहे हैं।
