CG News: कयाघाट ब्रिज और मरीन ड्राइव का निरीक्षण, सचिव ने दिए तेज़ी और गुणवत्ता के निर्देश
CG News: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने रायगढ़ जिले में केलो नदी पर निर्माणाधीन कयाघाट ब्रिज और मरीन ड्राइव का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिला कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी सहित विभागीय अधिकारियों से परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली, सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुसार हों और निर्धारित समय-सीमा में तेजी से पूरे किए जाएं।

रायगढ़ में विभागीय समीक्षा बैठक
निरीक्षण के बाद सचिव ने रायगढ़ सर्किट हाउस में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जिले में चल रहे सड़क और भवन निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई, उन्होंने सभी परियोजनाओं में Functionality (उपयोगिता) और Sustainability (दीर्घकालिक टिकाऊपन) सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा
बैठक के दौरान ट्रांजिट हॉस्टल, मेडिकल कॉलेज अस्पताल भवन, प्रयास आवासीय स्कूल भवन, कामकाजी महिला छात्रावास और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जैसे महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों की प्रगति पर चर्चा हुई, सचिव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कर समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।
अधिकारियों की उपस्थिति
इस समीक्षा बैठक में रायगढ़ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता श्री वी.के. भतपहरी सहित बिलासपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।



