CG News: सीएम साय ने करहीबाजार शिविर में बच्चों को कराया अन्नप्राशन, गर्भवती महिलाओं को दिया आशीर्वाद
CG News: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय बलौदाबाजार जिले के करहीबाजार में आयोजित सुशासन तिहार समाधान शिविर में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और उपस्थित महिलाओं एवं बच्चों से आत्मीय संवाद किया।
बच्चों को मिला आशीर्वाद
मुख्यमंत्री ने महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में आयोजित अन्नप्राशन कार्यक्रम में शामिल होकर नन्हे बच्चों को अपने हाथों से अन्नप्राशन कराया। इस अवसर पर शेवांशी चक्रधारी, राध्या यादव, हिमांशी निषाद, कान्हा सेन एवं अहान बंजारे सहित कई बच्चे शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने बच्चों को स्नेह और आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बच्चों से मुलाकात और जानकारी
मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वस्थ बच्चों से भी मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य एवं पोषण की जानकारी ली। इस दौरान रुपेश पटेल, चंचल पटेल, प्रिंसू चक्रधारी, हार्दिक बंजारे एवं लोककाव्या खांडे उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने अभिभावकों को बच्चों के बेहतर पोषण एवं देखभाल के प्रति जागरूक किया।
गोदभराई कार्यक्रम में दी शुभकामनाएं
कार्यक्रम के दौरान आयोजित गोदभराई समारोह में मुख्यमंत्री ने गर्भवती महिलाओं को उपहार भेंट कर शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर श्रीमती संतोषी निषाद, श्रीमती पूर्णिमा परेल, श्रीमती ममता पटेल, श्रीमती जयंती बंजारे एवं श्रीमती रूखमणी पाल उपस्थित रहीं।
स्वास्थ्य पर सरकार का फोकस
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि बच्चों और माताओं को बेहतर पोषण, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षित भविष्य उपलब्ध हो सके।



