CG News: जांजगीर-चांपा के कोसला गांव में मुख्यमंत्री साय का अचानक दौरा, जनता से सीधे पूछा योजनाओं का हाल
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को अचानक जांजगीर-चांपा जिले के कोसला गांव पहुंच गए। पामगढ़ विकासखंड के इस गांव में मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरते ही प्रशासन और ग्रामीणों में हलचल मच गई।

पीपल के पेड़ के नीचे लगी जन चौपाल
गांव पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने पीपल के पेड़ के नीचे जन चौपाल लगाई। यहां उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया, मुख्यमंत्री साय ने ग्रामीणों से सरकार की योजनाओं को लेकर फीडबैक लिया। उन्होंने लोगों से पूछा कि उन्हें योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं और अधिकारियों का व्यवहार कैसा है।
“पटवारी गांव आते हैं या नहीं?”
जन चौपाल के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधा सवाल किया कि पटवारी नियमित रूप से गांव आते हैं या नहीं। इस सवाल पर ग्रामीणों ने खुलकर अपनी बात रखी, जिसे मुख्यमंत्री ने गंभीरता से सुना।
कलेक्टर और एसपी भी रहे मौजूद
इस दौरान जिले के कलेक्टर और एसपी समेत कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश भी दिए, मुख्यमंत्री का यह दौरा सुशासन तिहार अभियान का हिस्सा माना जा रहा है। सरकार का उद्देश्य योजनाओं की जमीनी स्थिति जानना और ग्रामीणों से सीधे संवाद कर समस्याओं का समाधान करना है।


