CG News: मुख्यमंत्री साय ने अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज दिव्यांशु देवांगन को किया सम्मानित, वर्ल्ड रिकॉर्ड से बढ़ाया प्रदेश का मान
CG News: सुशासन तिहार के दौरान रायगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज दिव्यांशु देवांगन को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें मेडल पहनाकर और पुरस्कार देकर उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई दी।

वर्ल्ड कप में जीता स्वर्ण पदक
दिव्यांशु देवांगन ने मिस्र की राजधानी कायरो में आयोजित ISSF जूनियर वर्ल्ड कप 2026 में 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया, दिव्यांशु ने प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर नया विश्व रिकॉर्ड भी स्थापित किया। उनकी इस उपलब्धि से रायगढ़, छत्तीसगढ़ और पूरे देश में खुशी और गर्व का माहौल है।

मुख्यमंत्री ने परिवार को भी दी बधाई
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिव्यांशु के माता-पिता और दादी से मुलाकात कर उन्हें भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छोटे शहरों की प्रतिभाएं भी मेहनत और अनुशासन के दम पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन कर सकती हैं।
युवाओं के लिए बने प्रेरणा
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि दिव्यांशु की सफलता प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी, कायरो में आयोजित इस प्रतियोगिता में दुनिया के कई देशों के खिलाड़ी शामिल हुए थे। ऐसे में दिव्यांशु ने शानदार एकाग्रता और आत्मविश्वास दिखाते हुए भारत को स्वर्ण पदक दिलाकर नया इतिहास रच दिया।
प्रदेशभर में खुशी का माहौल
दिव्यांशु की इस उपलब्धि के बाद रायगढ़ समेत पूरे प्रदेश में उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि यह सफलता छत्तीसगढ़ के खेल जगत को नई पहचान दिलाएगी।



