CG News: छत्तीसगढ़ में सूबेदार और उप निरीक्षक भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा 12 जुलाई 2026 को आयोजित होगी
CG News: छत्तीसगढ़ में सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग और प्लाटून कमांडर भर्ती की प्रारंभिक लिखित परीक्षा 12 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी, यह परीक्षा रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित होगी।

हजारों अभ्यर्थी हुए पात्र
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग को इस भर्ती प्रक्रिया के लिए बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए थे, दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक माप परीक्षण के बाद कुल 63 हजार 342 अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए पात्र घोषित किया गया है।
33 जिलों में बनाए गए परीक्षा केंद्र
प्रारंभिक लिखित परीक्षा के लिए प्रदेश के 33 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे, इनमें रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, अंबिकापुर, जगदलपुर, रायगढ़, कोरबा, धमतरी, राजनांदगांव, कांकेर, सुकमा, बीजापुर और अन्य जिले शामिल हैं, इस व्यवस्था का उद्देश्य अभ्यर्थियों को उनके नजदीकी जिलों में परीक्षा सुविधा उपलब्ध कराना है।
एडमिट कार्ड कब आएंगे?
लोक सेवा आयोग द्वारा परीक्षा के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से लगभग 15 दिन पहले जारी किए जाएंगे, अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे, आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी उम्मीदवार को अलग से SMS या व्यक्तिगत सूचना नहीं भेजी जाएगी।
तैयारी में जुटे अभ्यर्थी
परीक्षा की तारीख घोषित होने के बाद अब अभ्यर्थियों ने तैयारी तेज कर दी है, प्रदेशभर से हजारों युवा इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होकर पुलिस विभाग में सेवा देने का सपना देख रहे हैं।



