CG News: CM साय के निर्देश पर सरगुजा के सुदूर गांवों में 113 हैंडपंप और बोरवेल स्वीकृत
CG News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सुदूर और पहाड़ी कोरवा बसाहटों में अब पेयजल संकट से बड़ी राहत मिलने जा रही है, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जिले में 113 नए हैंडपंप और बोरवेल की खुदाई कराई जाएगी, जिससे ग्रामीणों को दूर-दराज के पारंपरिक जल स्रोतों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
तत्काल कार्रवाई के निर्देश
हाल ही में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरगुजा जिले में पेयजल संकट को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन को तत्काल प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए थे, मुख्यमंत्री ने कहा था कि वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित नहीं रहना चाहिए और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना जरूरी है।

कलेक्टर ने दिए निर्देश
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अजीत वसंत ने संबंधित विभागों को तेजी से काम शुरू करने के आदेश दिए हैं, कलेक्टर ने कहा है कि सभी 113 हैंडपंप और बोरवेल का कार्य एक माह के भीतर पूरा किया जाए, ताकि ग्रामीणों को जल्द राहत मिल सके।
इन विकासखंडों में होंगे कार्य
स्थलीय सर्वे के बाद अलग-अलग विकासखंडों में हैंडपंप और बोरवेल स्वीकृत किए गए हैं।
• लुंड्रा – 34
• बतौली – 06
• लखनपुर – 22
• अंबिकापुर – 11
• सीतापुर – 16
• मैनपाट – 20
• उदयपुर – 04
इन सभी कार्यों को डीएमएफ मद से कराया जाएगा।
बैठक में मिली मंजूरी
24 अप्रैल को आयोजित जिला खनिज संस्थान न्यास की बैठक में इस योजना को मंजूरी दी गई, बैठक में पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रबोध मिंज सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की सहमति से कार्य स्वीकृत किया गया।
सैकड़ों गांवों को मिलेगा फायदा
जिला प्रशासन का कहना है कि इन कार्यों के पूरा होने से सुदूर और पहाड़ी कोरवा बसाहटों में वर्षों से चली आ रही पेयजल समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा, सरगुजा के सैकड़ों गांवों और हजारों ग्रामीणों को इस पहल से सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।




