CG News: नेशनल लोक अदालत 09 मई को, आपसी सहमति से सुलझेंगे हजारों लंबित मामले
CG News: देशभर में लंबित मामलों के त्वरित और आपसी सहमति से समाधान के लिए 09 मई 2026 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही “समाधान समारोह विशेष लोक अदालत 2026” के तहत 21, 22 और 23 अगस्त को विशेष लोक अदालत भी आयोजित होगी।
इस पहल का उद्देश्य आम जनता को सरल, सुलभ और तेज न्याय उपलब्ध कराना है, ताकि वर्षों से लंबित मामलों का निपटारा आपसी सहमति से किया जा सके।
सुप्रीम कोर्ट में भी होगी विशेष लोक अदालत
विशेष लोक अदालत का आयोजन सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया परिसर में 21 से 23 अगस्त तक किया जाएगा। इसमें सुप्रीम कोर्ट में लंबित उपयुक्त मामलों को भी शामिल किया जाएगा, इस दौरान राज्य, जिला, तालुका और उच्च न्यायालय विधिक सेवा समितियों के मध्यस्थता केंद्रों में पूर्व सुलह बैठकों का आयोजन किया जाएगा।
![]()
21 अप्रैल से शुरू हो चुकी है प्रक्रिया
मामलों के समाधान के लिए वार्ता प्रक्रिया 21 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है, अधिवक्ताओं, वादीगणों और सभी संबंधित पक्षों से अपील की गई है कि वे सक्रिय भागीदारी निभाएं और आपसी सहमति से विवादों के समाधान की दिशा में आगे आएं।
शामिल हो सकेंगे पक्षकार
सुलह बैठकों में पक्षकार शारीरिक रूप से या वर्चुअल माध्यम से भी शामिल हो सकते हैं, इन बैठकों में प्रशिक्षित मध्यस्थ और विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी सहयोग प्रदान करेंगे, ताकि विवादों का शांतिपूर्ण समाधान संभव हो सके।
31 मई तक भरना होगा गूगल फॉर्म
अपने मामले को समाधान समारोह विशेष लोक अदालत में शामिल कराने के लिए इच्छुक पक्षकारों को सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर जाकर गूगल फॉर्म भरना होगा, फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गई है।
जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर
अधिक जानकारी के लिए वन स्टॉप सेंटर (वार रूम) और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क किया जा सकता है।
महत्वपूर्ण संपर्क नंबर:
• 011-23115652
• 011-23116464
• जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर: 0771-2425944
• मोबाइल: 8301508992
इसके अलावा ईमेल के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।




