CG News: नवा रायपुर IPL 2026: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में हाई-वोल्टेज मैचों की तैयारी तेज
CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 10 और 13 मई 2026 को होने वाले टाटा आईपीएल टी-20 मैचों को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।
हाई-वोल्टेज मुकाबलों का शेड्यूल
10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच मुकाबला होगा, जबकि 13 मई को RCB और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) आमने-सामने होंगे, मुख्य सचिव विकासशील ने मंत्रालय महानदी भवन में उच्च स्तरीय बैठक लेकर सभी विभागों को सुरक्षा, यातायात और सुविधाओं की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सुरक्षा और ट्रैफिक पर विशेष फोकस
स्टेडियम में आने वाले हजारों दर्शकों की भीड़ को देखते हुए पुलिस कमिश्नर रायपुर को विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। पार्किंग, बैरिकेडिंग और CCTV निगरानी की जिम्मेदारी पुलिस, NRDA और BCCI की संयुक्त टीम को सौंपी गई है।
इमरजेंसी सेवाओं की विशेष व्यवस्था
किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस के लिए अलग इमरजेंसी रूट तय किए जाएंगे, ताकि तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सके, कलेक्टर रायपुर की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय कार्यकारिणी समिति बनाई गई है, जिसमें पुलिस, नगर निगम, खेल विभाग, RTO और NRDA के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।
बुनियादी सुविधाओं पर प्रशासन का जोर
पेयजल आपूर्ति की जिम्मेदारी PHE विभाग को दी गई है, जबकि बिजली विभाग को मैच के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, बैठक में विभिन्न विभागों के सचिव, पुलिस और खेल विभाग के अधिकारी, साथ ही BCCI और छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे और अपनी तैयारियों की जानकारी दी।



