CG News: कमराखोल चौपाल में विकास और आत्मनिर्भरता की झलक, सीएम ने की कई घोषणाएं
CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कमारखोल में आयोजित एक विशेष चौपाल में ग्रामीण विकास, आत्मनिर्भरता और सरकारी योजनाओं के प्रभाव की झलक को करीब से देखा। बैगा बाहुल्य इस क्षेत्र में आयोजित यह कार्यक्रम उत्साह, अपनापन और प्रगति की कहानियों से भरपूर रहा।
आम पेड़ के नीचे लगी जनचौपाल
तपती गर्मी के बीच मुख्यमंत्री ने कमरखोल गांव में आम के पेड़ के नीचे चौपाल लगाई। पीएम जनमन योजना के तहत हुए कार्यों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर ग्रामीणों में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई।
लखपति दीदियों की सफलता
चौपाल में बड़ी संख्या में लखपति दीदियों ने अपनी सफलता की कहानियां साझा कीं। किसी ने प्रधानमंत्री आवास में कार्य कर आय अर्जित की, तो किसी ने कृषि और सब्जी उत्पादन से आत्मनिर्भरता हासिल की, मुख्यमंत्री ने महिलाओं से बातचीत करते हुए कहा कि इसी तरह मेहनत करते हुए वे आगे चलकर करोड़पति बनने की दिशा में भी आगे बढ़ें।
ग्रामीणों ने भेंट किए स्थानीय उत्पाद
लखपति दीदी कचरा तेलगाम ने महुआ और चार भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि वे पीएम आवास निर्माण कार्यों से आय अर्जित कर रही हैं। अन्य महिलाओं ने भी अपनी आजीविका से जुड़ी सफलता साझा की, चौपाल के दौरान एक महिला ने अपने नवजात शिशु का नामकरण मुख्यमंत्री से कराया। मुख्यमंत्री ने बच्चे का नाम “रविशंकर बघेल” रखा और आशीर्वाद स्वरूप राशि भी प्रदान की। इस अवसर पर चौपाल में तालियों की गूंज सुनाई दी।
मेधावी छात्रों को मिला प्रोत्साहन
चौपाल में 94.5% अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र राजेंद्र मसराम से मुख्यमंत्री ने मुलाकात की और उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने छात्र के आईएएस बनने के सपने की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
ग्रामीणों की मांग पर घोषणाएं
मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की मांग पर कई विकास कार्यों की घोषणा की, जिनमें शामिल हैं,
• मिशन तालाब गहरीकरण व ट्यूबवेल
• 6 किलोमीटर मिट्टी-मुरुम सड़क निर्माण
• सामुदायिक भवन
• मुक्तिधाम शेड
• महतारी सदन निर्माण




