CG News: सुशासन तिहार में बड़ी राहत, सरलाबाई की KCC समस्या का मौके पर समाधान
CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में चल रहे सुशासन तिहार 2026 के तहत ग्राम सरोधी की चौपाल में एक बार फिर प्रशासन की संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई का उदाहरण देखने को मिला।
किसान महिला ने रखी अपनी समस्या
ग्राम सरोधी की निवासी सरलाबाई मरावी एक साधारण कृषक परिवार से हैं। उनके पास लगभग 5 एकड़ कृषि भूमि है और खेती ही उनके परिवार का मुख्य आधार है। चौपाल के दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के तहत 1.50 लाख रुपए के ऋण के लिए आवेदन किया था, लेकिन एक महीने बाद भी स्वीकृति नहीं मिली थी।
मौके पर ही हुआ समाधान
मुख्यमंत्री ने जैसे ही यह समस्या सुनी, उन्होंने तुरंत संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। चौपाल स्थल पर ही प्रक्रिया तेज की गई और समस्या का समाधान सुनिश्चित किया गया, अपनी समस्या का तुरंत समाधान होते देख सरलाबाई मरावी भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनकी बात इतनी जल्दी सुनी जाएगी और समाधान भी उसी समय मिल जाएगा।
योजनाओं से मिल रहा सहारा
उन्होंने यह भी बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत उन्हें नियमित आर्थिक सहायता मिल रही है, जिससे घर के खर्चों में काफी मदद मिलती है, सरलाबाई ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें भरोसा है कि सरकार वास्तव में गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रही है और तुरंत समाधान कर रही है।



