CG News: कलेक्टर गोपाल वर्मा का संवेदनशील कदम, कैंसर पीड़ित महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कर बेहतर इलाज के निर्देश
CG News: छत्तीसगढ़ के रायपुर में कलेक्टर गोपाल वर्मा ने मानवीय पहल करते हुए कैंसर पीड़ित महिला की मदद के लिए तुरंत कार्रवाई की। कलेक्ट्रेट पहुंचे परिजनों की स्थिति को देखते हुए उन्होंने तत्काल एम्बुलेंस की व्यवस्था कर महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और बेहतर इलाज के निर्देश दिए।
चौथे स्टेज के थायराइड कैंसर से पीड़ित
जानकारी के अनुसार, काटाबहरा (नगवाही) निवासी कपूरा मरकाम थायराइड कैंसर के चौथे स्टेज से पीड़ित हैं और चलने-फिरने में असमर्थ हैं। उनके पति समलू मरकाम उन्हें बाइक के जरिए कलेक्ट्रेट लेकर पहुंचे थे, जहां मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने तुरंत मदद की।
मेकाहारा में होगा आगे का इलाज
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, महिला को बेहतर उपचार के लिए रायपुर स्थित मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में इलाज किया जाएगा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि महिला का पहले भी AIIMS Raipur, मेकाहारा और अन्य अस्पतालों में इलाज किया जा चुका है। नवंबर 2025 में उन्हें एम्स में भर्ती कर कीमोथेरेपी दी गई थी। इसके अलावा जनवरी 2025 में Tata Memorial Hospital मुंबई में भी उनका उपचार हुआ था।
स्वास्थ्य बिगड़ने पर कराया गया भर्ती
हाल ही में महिला की तबीयत दोबारा बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रायपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है, इस मामले में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की तत्परता से एक बार फिर यह स्पष्ट हुआ है कि गंभीर मरीजों को समय पर इलाज उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
