November 13, 2026 12:03 am

Explore

Search

La Ruée vers la Richesse au i24Slots Casino: l'Expérience de Jeu Ultime sur le code promo i24Slots paiement rapide

Lorsque vous pénétrez dans l'univers captivant du sur le net i24Slots vip, vous serez immergé dans une atmosphère d'excitation et de chance. Les machines à sous innovantes et les jeux de table classiques vous offriront une expérience de jeu inégalée. Chaque tour de roue, chaque carte distribuée vous rapprochera un peu plus de la richesse tant convoitée. Au sur le net i24Slots vip, la promesse de gros gains et d'adrénaline est palpable à chaque instant.

La variété des jeux disponibles sur le avis i24Slots voir le réglement est impressionnante. Des machines à sous thématiques aux jackpots progressifs en passant par le blackjack et la roulette, il y en a pour tous les goûts et tous les niveaux de joueurs. Que vous soyez novice ou joueur aguerri, le i24Slots Casino saura vous séduire par sa diversité et sa convivialité. Chaque partie jouée est une chance de décrocher le gros lot et de vivre une aventure palpitante.

Les graphismes époustouflants et les effets sonores immersifs du i24Slots Site Web vous transportent dans un monde de luxe et de glamour. Chaque détail a été pensé pour offrir une expérience de jeu ultime où le divertissement est roi. Laissez-vous emporter par la magie des jeux proposés et vivez des moments intenses en quête de richesse et de succès. Sur le révision i24Slots mobile, la fortune n'attend que vous pour être conquise.

ताजा खबर
जीवन शैली

khabarconnection.com(R.O.No.: 14099/164)

Advertisement Carousel

CG Success Story: जनजातीय गौरव दिवस पर होंगे विशेष आयोजन, पीएम-जनमन योजना से 5 विशेष पिछड़ी जनजातियों के विकास को मिली गति

CG Success Story: जनजातीय गौरव दिवस पर होंगे विशेष आयोजन, पीएम-जनमन योजना से 5 विशेष पिछड़ी जनजातियों के विकास को मिली गति
Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

CG Success Story: जनजातीय गौरव दिवस पर होंगे विशेष आयोजन, पीएम-जनमन योजना से 5 विशेष पिछड़ी जनजातियों के विकास को मिली गति

CG Success Story: छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा. यह अवसर देश के उन जनजातीय वीरों को याद करने का है, जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम और अपनी संस्कृति, अस्मिता एवं अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया. भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले इस दिवस के माध्यम से जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, परंपराओं और बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा. केंद्र सरकार ने वर्ष 2021 में 15 नवंबर को प्रतिवर्ष जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी.

पीएम जनमन से पहाड़ी कोरवा परिवारों को मिला सुरक्षित आशियाना – अमृत संदेश

जनजातीय वीरों के बलिदान को किया जाएगा याद

जनजातीय गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा के साथ छत्तीसगढ़ और देश के अन्य हिस्सों के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को भी याद किया जाएगा. इनमें शहीद वीर नारायण सिंह, शहीद गैंदसिंह, वीर गुण्डाधूर, महली भगत, मांझीराम गोंड, राजनाथ भगत, लाल कालिंदर सिंह, कंगला मांझी, तिलका मांझी, वीर सीताराम कंवर, ठाकुर रामप्रसाद पोटाई और रानी दुर्गावती जैसे महान नाम शामिल हैं. इन वीरों का संघर्ष भारतीय इतिहास में साहस, स्वाभिमान और जनजातीय अस्मिता की महत्वपूर्ण विरासत के रूप में दर्ज है.

पांच जनजातियों को मिल रहा लाभ

जनजातीय समुदायों के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए केंद्र सरकार ने 15 नवंबर 2023 को प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान यानी पीएम-जनमन की शुरुआत की थी. इस अभियान का विशेष फोकस विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के परिवारों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है. छत्तीसगढ़ में बैगा, पहाड़ी कोरवा, कमार, अबूझमाड़िया और बिरहोर समुदायों के विकास के लिए योजना का विस्तार किया गया है. राज्य के 1,545 गांवों और 2,365 बसाहटों तक विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है. यह अभियान 9 मंत्रालयों की 11 प्रमुख गतिविधियों के माध्यम से संचालित किया जा रहा है.

पलामू में 1.02 करोड़ की लागत से बनेंगी सात नई पीसीसी सड़कें, ग्रामीण विकास  को मिलेगी रफ्तार - palamu 7 pcc roads worth crores approved in 4 blocks

34 हजार से अधिक आवास स्वीकृत

पीएम-जनमन के तहत छत्तीसगढ़ में आवास और सड़क निर्माण के क्षेत्र में काम हुआ है. उपलब्ध सरकारी आंकड़ों के अनुसार, विशेष पिछड़ी जनजातियों के परिवारों के लिए 34,691 पक्के आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 24,218 आवासों का निर्माण पूरा हो चुका है. वहीं, ग्रामीण संपर्क को बेहतर बनाने के लिए 2,901 किलोमीटर सड़कें स्वीकृत की गई हैं, जिनमें से 1,833 किलोमीटर का निर्माण पूरा हो चुका है. इन सुविधाओं से दूरस्थ जनजातीय बस्तियों को आवागमन और आवास के क्षेत्र में सहायता मिल रही है.

सुविधाओं का हो रहा विस्तार

योजना के अंतर्गत बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए विद्युतीकरण और पेयजल पर भी काम किया जा रहा है. ऑनग्रिड विद्युतीकरण के तहत 7,349 परिवारों को लाभान्वित किया गया है, जबकि ऑफग्रिड विद्युतीकरण के लिए चिह्नित 1,490 गांवों में से 940 गांवों में कार्य पूरा हो चुका है. शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 1,425 गांवों में से 510 गांवों में शत-प्रतिशत कवरेज हासिल किया गया है. स्वास्थ्य सेवाओं के लिए संचालित 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट भी दूरस्थ क्षेत्रों तक चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने में भूमिका निभा रही हैं.

शिक्षा, रोजगार और संचार को भी मिल रहा बढ़ावा

जनजातीय क्षेत्रों में सामाजिक विकास के साथ शिक्षा और आजीविका के अवसर बढ़ाने पर भी ध्यान दिया जा रहा है. योजना के तहत 191 आंगनबाड़ी केंद्र स्वीकृत किए गए हैं और सभी केंद्र संचालित हैं. इनमें से स्वीकृत 187 भवनों में 68 का निर्माण पूरा हुआ है. वनधन विकास के लिए 16 केंद्र स्वीकृत किए गए, जिनका कार्य पूरा हो चुका है. इसके अलावा 75 बहुउद्देशीय केंद्रों में से 51 तैयार हो चुके हैं. युवाओं के कौशल विकास के लिए निर्धारित 1,719 के लक्ष्य के मुकाबले 849 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है. वहीं, मोबाइल कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए 135 मोबाइल टावर साइट स्वीकृत की गई हैं, जिनमें से 37 शुरू हो चुकी हैं. शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए 40 छात्रावास भी स्वीकृत किए गए हैं, जिनका निर्माण कार्य प्रगतिरत है.

बदल रही दूरस्थ गांवों की तस्वीर

पीएम-जनमन अभियान के माध्यम से छत्तीसगढ़ के दूरस्थ जनजातीय इलाकों में रहने वाले परिवारों तक आवास, सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है. इन योजनाओं का उद्देश्य विशेष पिछड़ी जनजातियों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना और उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है. जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जहां देश के वीर जनजातीय नायकों के योगदान को याद किया जाएगा, वहीं पीएम-जनमन जैसी पहल के जरिए जनजातीय समुदायों के वर्तमान और भविष्य को बेहतर बनाने के प्रयासों को भी रेखांकित किया जाएगा.

यह भी पढ़ें : PM Surya Ghar Yojana: पीएम सूर्य घर योजना से नारायणपुर के 327 परिवारों को मिली राहत, हरीश ठाकुर के घर का बिजली बिल आया शून्य

विज्ञापन
तकनीकी
क्रिकेट लाइव स्कोर
वोटिंग पोल
[democracy id="2"]